Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

अल्ट्रासाउंड व्यवस्था में लापरवाही पर भड़के सिद्धार्थ होनहागा, सदर अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ की शिकायत

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा ने सदर अस्पताल चाईबासा में अल्ट्रासाउंड सेवा में कथित लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की, जहां लोगों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह से लाइन लगाने के बावजूद डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते। इससे खासकर गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सिद्धार्थ होनहागा ने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर फूलचंद हसदा नियमित समय पर अस्पताल नहीं आते, जिसके कारण कई मरीजों की जांच नहीं हो पाती और उन्हें बार-बार अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट शिव चरण हांसदा को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं अस्पताल प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे। सदर अस्पताल की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी देखी जा रही है।

Related Post