Breaking
Wed. May 6th, 2026

सिदगोड़ा में भव्य धार्मिक आयोजन: मां दुर्गा-शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा एवं भजन संध्या आयोजित

जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित 28 नंबर चौक पर मां दुर्गा-शनिदेव मंदिर की स्थापना भव्य और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुई। समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए आयोजकों को बधाई दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत मां दुर्गा एवं शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष माहौल देखने को मिला।

मंदिर स्थापना के उपलक्ष्य में भोग वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम को आयोजित भव्य भजन संध्या ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। भक्ति गीतों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों और युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Post