Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

जमशेदपुर में नारायणा फाउंडेशन सी.ओ. प्रोग्राम का शुभारंभ, राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स तैयार करने की पहल

जमशेदपुर: साकची स्थित अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी, जमशेदपुर द्वारा इस्टर्न रीजन (झारखंड, बिहार और ओडिशा) के पहले फाउंडेशन सी.ओ. कैंपस का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 8वीं से 10वीं तक के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शुरुआती स्तर से ही राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।

संस्थान के निदेशक संजय कुमार रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष प्रोग्राम के तहत कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं में प्रवेश लेने वाले 20-20 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा और विषय विशेषज्ञों के साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य छात्रों को ओलंपियाड, एनएसईजेएस, आईआईटी-जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। चयनित छात्रों को सप्ताह में चार दिन नियमित कक्षाएं, डाउट क्लियरिंग सेशन, वर्किंग सेशन और साप्ताहिक टेस्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी।

संजय कुमार रंजन ने कहा कि इस प्रोग्राम में केवल शैक्षणिक तैयारी ही नहीं, बल्कि छात्रों के मानसिक और समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम राष्ट्रीय स्तर पर पहले से सफल रहा है और इसके माध्यम से कई छात्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

गौरतलब है कि नारायणा जमशेदपुर के छात्र मुकुल महतो ने इसी प्रकार के प्रशिक्षण से प्रेरणा लेकर जेईई मेन 2026 में कोल्हान टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।

निदेशक ने कहा कि नारायणा संस्थान छात्रों को दृढ़ता, कौशल और सफलता की मजबूत नींव प्रदान करता है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

Related Post