Breaking
Wed. Jul 22nd, 2026

मुर्गी लदे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

चतरा: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जितनी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार मुर्गी लदे पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी डिंपल दास के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि डिंपल दास अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ लावालौंग से चतरा किसी काम से, संभवतः लोन पास कराने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान जितनी मोड़ के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related Post