Breaking
Wed. May 20th, 2026

डीजे वाहन और पिकअप की टक्कर में तीन घायल

कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब थाम में डीजे लोड पिकअप और बकरा लोड पिकअप वाहन मे टक्कर हो गई। इस दुर्घटना मे तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान एथू कुमार राय (40 वर्ष, पिता कांग्रेस राय), पंकज राय (38 वर्ष, पिता कांग्रेस राय), कांग्रेस राय (पिता गुही राय) तीनों ग्राम मकडीहा, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह निवासी के रुप मे हुई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस राय अपने दोनों पुत्र के साथ बिहार के औरंगाबाद से पिकअप मे बकरा लोड कर जीटी रोड से जमुआ आने के लिए ढाब थाम के रास्ते आ रहे थे। इसी दौरान ढाब थाम मे बकरा लोड पिकअप ने डीजे लोड पिकअप मे टक़्कर मार दी। इससे बकरा लोड पिकअप मे सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।

Related Post