Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

खड़िया साई में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शाहिद गंगा नारायण सिंह के 236 वीं जयंती मनाई गई।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका के खड़िया साई में भुमिज विद्रोह के महानायक वीर शहिद गंगा नारायण सिंह की 236 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष पर स्थानीय लोगों के द्वारा पूजा अर्चना कर, उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके द्वारा किए गए संघर्ष, और उनके द्वारा दिए गए बलिदान, एवं झारखंडीओ के अधिकार के लिए 1832-33 में जो अंग्रेजी के खिलाफ लड़ाई लड़े थे ओर उनके द्वारा दिए गए संदेश को याद करते हुए उनके राहों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी एवं मूलवासी समाज के अधिकारों को रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है ओर लोगों को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के आदर्श पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी , सुबोध सिंह सरदार, आदिवासी मूलवासी विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष नीरूप हांसदा, महासचिव उज्जल मंडल, के साथ गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post