Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

चाईबासा में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का किया औचक निरीक्षण, खुद किया भोजन

चाईबासा: जिला उपायुक्त ने सदर प्रखंड स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र के रखरखाव, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था और किचन की स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने केंद्र संचालिका से बातचीत कर संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही यह भी पूछा कि प्रतिदिन कितने लोग यहां भोजन करते हैं।

इस दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी सदर के साथ केंद्र में भोजन भी किया।

Related Post