Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

अनुमंडल विधिक सेवा समिति चक्रधरपुर का उद्घाटन

चक्रधरपुर : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में ज्यूडिशल अकादमी रांची में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से चक्रधरपुर स्थित अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विक्रम नाथ, न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली सह कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, महेश शरदचंद्र सोनक और सुजीत नारायण प्रसाद सहित झारखंड उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के गठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को न्याय तक आसान पहुंच मिल सके।

Related Post