जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तीरिंग में चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236 वीं जयंती के उपलक्ष पर रोलाघुटू गांव के अंग मेस्काल अहला क्लब,एवेन सकवा एवं एभेन चांदो वेलफेयर ट्रस्ट तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इस चिलचिलाती तपती हुई धूप में युवाओं , महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष जुड़ी पंचायत के मुखिया सुखलाल सरदार कोषाध्यक्ष सुशेन सरदार, तेंतला पंचायत के मुखिया अमृत माझी समेत अन्य उपस्थित रहे। पंचायत के मुखिया सुखलाल सरदार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है इसकी कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा इस चिलचिलाती तपती हुई धूप में भी क्लब के युवा साथियों , महिलाओ के द्वारा रक्तदान कर एक जो मानवता का परिचय दिया गया है यह बहुत सराहनीय कार्य है। जिसके लिए उन्होंने युवा साथियों एवं महिलाओं को तेह दिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि इस तपती धूप में भी अस्पताल में इलाज इलाज रथ लोगों को ब्लड का कमी ना हो, जिसके लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती के उपलक्ष पर क्लब के द्वारा एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। प्रतीक शंकर फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार ने कहा कि रक्तदान, महादान है, ईस भीषण गर्मी मे क्लब के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करना वास्तव में सराहनीय कार्य है ।इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सह मुखिया सुखलाल सरदार, तेंतला पंचायत मुखिया अमृत माझी, साहित्यकार सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, राजकुमार साहू, कार्तिक मुंडा, लख्खी पद दास, सुशांत सरदार, मानिक सरदार, विश्वजीत सरदार, हुसैन सरदार ,पिंटू सरदार, आदि के साथ प्रतीक शंकर फाउंडेशन के पूरे टीम उपस्थित रहे।
वाईट—सुखलाल सरदार– पंचायत के मुखिया।
वाईट–अरिजीत सरकार— प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक।

