Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

पीएमश्री KGBV पोटका में बच्चियों के बीच विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित

जमशेदपुर /पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर शिक्षा विभाग को निर्गत किए गए पत्रानुसार आज पी एम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी जी के गरिमामय उपस्थिति में छात्राओं के बीच बाल विवाह,बाल अधिकार एवं यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 के विषय पर चित्रांकन, प्रश्न उत्तरी एवं निबंध लिखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया छात्राओं ने इस प्रतियोजिता में अशग्रहण कर बेहतर प्रदर्शन किया प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुए बच्चियों का डालसा सचिव ने सराहना की और बाल विवाह,बाल अधिकार एवं यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 12 के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।पढ़ाई के साथ साथ बच्चियों को हुनरमंद बनाने के लिए KGBV की व्यवस्था से प्रभावित हुए बच्चियों से कुछ सवाल भी पूछे और कानूनी जानकारी भी दिया बच्चियों को खूब मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए कहे ताकि राष्ट्र निर्माण में हर एक व्यक्ति की सहभागिता की आवश्यकता के बारे में उन्हें भी जानकारी हो।बच्चियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हमेशा अच्छे संगत में रहने और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया।मौके पर डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी,रवि मुर्मू,KGBV पोटका की वार्डन रूमा हालदार,ज्योति सागर,लीगल लिट्रेसी क्लब की सुचित्रा कुमारी एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरूमीता मुर्मू,मकरो कर्मकार,राजेश माहली,गौतम सरदार,दुलाल चंद्र मंडल,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

Related Post