Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

अंबेडकर जयंती पर सदर अस्पताल चाईबासा में रक्तदान शिविर, 42 यूनिट रक्त संग्रह

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा रेड क्रॉस वालंटियर्स चाईबासा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

शिविर में युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित और कुपोषित लोगों के लिए ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने रक्तदाताओं के निःस्वार्थ सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण के लिए आभार जताया।

मौके पर सिविल सर्जन जुझार मांझी, डीएस डॉ. शिवचरण हांसदा, समाजसेवी इसाद मास्टर, लालु कुजुर, मानती लागुरी, मितली देवगम, पुनम जेराई, मनीषा बानरा, रक्त स्वास्थ्य कर्मचारी, उरांव समाज के सदस्य, समाजसेवी डोलन्ड, विष्णु मिंज, शंकर बेसरा, डी पुजा, डी प्रेम राजु, रेखा नायक, कमला गागराई, सीता सिंकु, सुनिता सिंह कूट्टिया, लोहरदा पंचायत मुखिया मेजारी समाड उपस्थित थे।

इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा रेड क्रॉस वालंटियर्स चाईबासा के सचिव अमित होनहागा, कोषाध्यक्ष राम कृष्णा टुटी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज सेवा और मानवता के कार्यों में आगे बढ़कर योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Post