Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने मनाई अंबेडकर जयंती, विचारों को बताया असली आंदोलन

चाईबासा: एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि पेरियार के नेतृत्व में युवा साथियों के साथ भीमराव अंबेडकर की जयंती सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों और नागरिकों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंबेडकर के संघर्ष, त्याग और उनके द्वारा दिए गए संविधान के मूल्यों समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने शोषित, वंचित और महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवनभर कार्य किया और समाज को नई दिशा दी।

रामहरि पेरियार ने कहा कि अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने शिक्षा, अधिकार और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज में फैली भ्रष्टाचार, भेदभाव और अन्याय जैसी कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी है।

इस मौके पर यह संकल्प लिया गया कि एंटी करप्शन ऑफ इंडिया, झारखंड प्रदेश भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को और मजबूत करेगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए काम करता रहेगा।

कार्यक्रम में युवाओं से अपील की गई कि वे अंबेडकर के विचारों को पढ़ें, समझें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आएं। अंत में सभी उपस्थित लोगों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी गईं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Related Post