Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

*इटखोरी में वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद* *इटखोरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शराब फैक्ट्री का और बाइक चोर का भंडाफोड़, तीनों युवक को भेजा गया जेल* 

चतरा: इटखोरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ वही दूसरे दिन बाइक चोर तीन युवक को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया। चतरा एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इटखोरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि करनी रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रशांत कुमार यादव उर्फ माईकल, सूरज कुमार एवं बहादुर कुमार राणा, सभी निवासी शहरजाम, थाना इटखोरी, जिला चतरा बताया। इटखोरी थाना पुलिस द्वारा वाहन के कागजात मांगे जाने पर तीनों कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे संदेह और गहरा गया। इसके बाद तलाशी लेने पर सूरज कुमार के पास से नेवी ब्लू रंग का रेडमी मोबाइल तथा बहादुर कुमार राणा के पास से भूरा रंग का ओप्पो मोबाइल बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल और अपाची मोटरसाइकिल चोरी की है। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि वे मिलकर बाइक चोरी और राहगीरों से मोबाइल छीनने की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चोरी किए गए सामान को बेचकर वे आपस में पैसे का बंटवारा कर लेते थे,इससे पहले भी हजारीबाग सदर थाना कांड संख्या 55/21/2021साल में छींतय के मामले जेल जा चुके हैं।

Related Post