Breaking
Sun. May 3rd, 2026

मकान सूचीकरण एवं जनगणना प्रशिक्षण का प्रथम बैच संपन्न

चाईबासा: चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय सभागार में 08 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य से संबंधित प्रथम चरण का फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फील्ड ट्रेनरों ने भाग लिया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, हाउस ब्लॉक निर्माण, नजरी नक्शा तैयार करने सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान इन विषयों पर व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि फील्ड में कार्य करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

समापन अवसर पर जिला योजना सह सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागी फील्ड ट्रेनरों को प्रशस्ति पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर संजय कुमार जारिका ने प्रेरक गीत प्रस्तुत किया, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं मास्टर ट्रेनर विमल किशोर बोयपाई ने डेमो के माध्यम से जनगणना की अवधारणाओं को विस्तार से समझाया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में मास्टर ट्रेनर बिष्णु पुरती, सुमित कुमार हाँसदा और हरीश चंद्र सामड का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के साथ फोटो सेशन आयोजित किया गया, जिसके साथ प्रशिक्षण सत्र का विधिवत समापन हुआ।

Related Post