Breaking
Fri. May 1st, 2026

जी टाउन मैदान को रात 10 बजे तक खोला जाए=अनिल मोदी

जमशेदपुर। भाजपा नेता एवं जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने टाटा कंपनी द्वारा संचालित बिष्टुपुर स्थित जी टाउन ओपन जिम एवं मैदान के बंद होने की समयावधि को एक घंटे बढ़ाकर रात्रि 10 बजे तक करने की जोरदार मांग उठाई है।

श्री मोदी ने कहा कि जी टाउन मैदान में अधिकतर जुगसलाई के लोग भ्रमण करने आते है।जुगसलाई व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण उनको व्यवसाय बंद करने में ही 9 बज जाते है।इस कारण वो इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते।वर्तमान समय सीमा शहरवासियों, विशेषकर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त नहीं है। दिनभर के कार्यों के बाद अधिकांश लोग शाम के समय ही स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए समय निकाल पाते हैं, लेकिन कम समय के कारण वे इस सुविधा से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जी टाउन ओपन जिम एवं मैदान केवल एक व्यायाम स्थल नहीं, बल्कि शहर के नागरिकों के स्वस्थ जीवन, मानसिक सुकून एवं सामाजिक समरसता का प्रमुख केंद्र बन चुका है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक यहां पहुंचकर व्यायाम, योग एवं खेल गतिविधियों में भाग लेते हैं।

श्री मोदी ने टाटा प्रबंधन से अपील करते हुए कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस समयावधि को रात्रि 10 बजे तक बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय शहर में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ एक सकारात्मक और जनहितकारी पहल साबित होगा।

Related Post