भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर का महा रक्तदान शिविर 11 अप्रैल को डीएवी बिस्टुपुर के स्थापना दिवस एवं संस्थापक महात्मा हंसराज जी के जयंती के अवसर पर, 300 युनिट रक्तदान के लक्ष के साथ प्राचार्य प्रज्ञा सिंह ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र छात्राओं को, अभिभावकों, शिक्षकों, सपोर्टिंग स्टाफ, स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को, इस रक्तदान महाकुंभ में सम्मिलित होकर रक्तदान करने के लिए अपील किया है। इसका उद्देश्य है कि सिर्फ इस गर्मी में भी जरुरत के वक्त जरुरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो सके। रक्तदान शिविर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित हो रहा है। बहुत ही सुसज्जित वातानुकूलित रक्तदान कक्ष की व्यवस्था, सभी रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, गर्मी को देखते हुए, अल्पाहार एवं जूस की व्यवस्था किया गया है। रक्तदान शिविर 11 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित है। जिसका उदघाटन सत्र 10.30 निर्धारित है।

