चाईबासा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम सिंहभूम चाईबासा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की उपस्थिति में सेवानिवृत्त सूबेदार बाबूलाल टुडू और पु.अ.नि. भानु प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने दोनों पदाधिकारियों से उनके भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में परिचारी प्रवर मंशु गोप, परिचारी प्रतीक कुमार, पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा के पदाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
सभी ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को सुखी जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चाईबासा पुलिस परिवार ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

