Breaking
Fri. Aug 21st, 2026

ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

जमशेदपुर। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन समीक्षा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षित भंडारण और समग्र सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जांच की।

इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती और प्रवेश-निकास प्रणाली का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी ली और निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और नियमित निगरानी बनाए रखने पर जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को हर समय सतर्क रहने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Post