Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

रामनवमी को ले चतरा की सड़कों पर पुलिस का ‘शक्ति प्रदर्शन’: एसपी सुमित अग्रवाल ने हुड़दंगियों को दी खुली चुनौती!

आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का ट्रेलर; रामनवमी पर माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं, ग्रुप एडमिन भी रडार पर

चतरा : रामनवमी के जुलूस में खलल डालने वालों और सोशल मीडिया पर जहर घोलने वालों के लिए चतरा पुलिस ने ‘डेथ वारंट’ तैयार कर लिया है। आज खुद पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल सड़क पर उतरे और भारी पुलिस बल के साथ केसरी चौक पर मॉकड्रिल कर उपद्रवियों को ट्रेलर दिखा दिया। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर कानून हाथ में लिया, तो चतरा पुलिस की सख्ती से बचना नामुमकिन होगा। रामनवमी को लेकर चतरा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। मॉकड्रिल के दौरान पुलिस ने दिखाया कि कैसे दंगाइयों से निपटने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जाते हैं और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाता है। एसपी सुमित अग्रवाल के साथ एसडीओ जहूर आलम और सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने खुद मोर्चा संभाला।सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के बंद कमरों में अफवाह फैलाने वाले ग्रुप एडमिन भी पुलिस की रडार पर हैं। एसपी ने चेतावनी दी है कि भ्रामक मैसेज या वीडियो फैलाने वालों पर केस दर्ज होगा। वहीं, डीजे मालिकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। चतरा पुलिस का यह मॉकड्रिल आम जनता के लिए सुरक्षा का भरोसा है, तो अराजक तत्वों के लिए आखिरी चेतावनी।

Related Post