चाईबासा: क्षेत्र के आदिवासी हो समाज की पारंपरिक संस्कृति, प्रकृति-पूजा और विलुप्त होती परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित “कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा” का भव्य समापन खूंटकट्टी मैदान, चाईबासा में हुआ। कोल्हान हो फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों आदिवासी पुरुष और महिलाओं ने पारंपरिक वेश-भूषा, वाद्य यंत्रों और उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गोवारी गीत से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों का सरजोम और पलाश के फूल लगाकर स्वागत किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्षीय संबोधन के बाद बह पर्व के 10 प्रमुख ताड़—गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले और रचा—पर आधारित गीत और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विलुप्त हो रही पारंपरिक धुनों और विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और संरक्षित करना था।
नृत्य प्रतियोगिता में बिरुवा रूमुल पड़सी को प्रथम स्थान, मुंडारी सुसुन दुरं क्लब खूंटी को द्वितीय और बले: सुड़ा सगेन ओल-पड़ाओ षुषुन-दुरं इनुङ गुटि कतिगुटु मोंडो चाईबासा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में पुदगल हो हयम् ओल-पड़ाओ षुषुन-दुरं इनितुङ मोंडो तुइबिर चाईबासा प्रथम, हयम ल्हेचकोम ओल-पड़ाओ पटुवा गुटि नरसंडा मोंडो चाईबासा द्वितीय और लिटे सी’ईत मोंडो तुंगी रहे तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के दौरान सोमा जेराई ने बह पर्व के 10 ताड़ों की विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति को पहचान और बढ़ावा देने के साथ युवाओं को पूर्वजों की प्रकृति आधारित जीवनशैली से जोड़ते हैं। उन्होंने जिले के उपायुक्त को संबोधित एक आवेदन भी तैयार किया, जिसमें विलुप्त होती संस्कृति के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन से सहयोग की मांग की गई।
नवनिर्वाचित चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने अपने संबोधन में सामाजिक सौहार्द और आदिवासी एकता पर जोर देते हुए कहा कि सांस्कृतिक मंच समाज को एकजुट करने का काम करते हैं। आदिवासी हो समाज महिला महासभा की सचिव ने महिलाओं से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान तांबो चौक में हो डॉक्टर्स एसोसिएशन, गौशाला चौक में नमा सगेन महिला समिति दुंबीसाईं और पोस्ट ऑफिस चौक में सवैया लाइन ढाबा द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में सेवानिवृत संगठन के चंद्रमोहन बिरुवा, जोहार के रमेश जेराई, चक्रधरपुर से नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय सिंह संब्रूई, ब्लेंडर्स बाबा ग्रुप के रॉबिंसन सिरका, झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, उपाध्यक्ष मंजीत हासदा, मदन बोदरा, अनूप पूरती, हो फिल्म जगत के कलाकार और पुलिस अधिकारी अरुण मुंडरी, प्रेमा मुंडरी और डोबरो पूरती सहित कई लोग उपस्थित थे।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष संजय सारील देवगम, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सुंडी, संरक्षक बबलू बानरा, सलाहकार प्रियतम प्रकाश पूरती, सन्नी संदीप देवगम, मधुसूदन बानरा, कार्यक्रम प्रबंधक साधु हो, मंच संचालक श्याम कुदादा, प्रधान तमसोय, पिंकी मुंडा, डेकोरेशन टीम के सुभाष चन्द्र सिंकू, क्रांति तिरिया, वीर सिंह बालमुचू, अमर पाठ पिंगुवा, कंचन लता गगराई, सिमरन देवगम, राजनंदिनी जेराई, कैमरामैन और ड्रोन मैन बुरु हो एंड टीम तथा लोकेश पांचव्या एंड टीम की अहम भूमिका रही।
आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

