Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश और पार्षद विकास शर्मा का किया सम्मान*

चाईबासा: चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित नितिन प्रकाश और वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित विकास शर्मा के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिन्ह भेंट कर बधाई दी गई।

समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि चेंबर परिवार से जुड़े एक सक्रिय सदस्य का नगर परिषद का प्रथम नागरिक बनना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नितिन प्रकाश हमेशा चेंबर और शहर के विकास के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने खेल और शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया है और उनके नेतृत्व में शहर को नई दिशा मिलेगी।

चेंबर के अध्यक्ष संजय चौबे ने कहा कि उन्हें नितिन प्रकाश के साथ निकटता से काम करने का अवसर मिला है। जब नितिन प्रकाश चेंबर के अध्यक्ष थे, उस समय संजय चौबे सचिव थे। उन्होंने नितिन प्रकाश को कर्मठ और दूरदर्शी बताया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर परिषद समग्र विकास के लिए काम करेगी।

नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने चेंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी सदस्य से लेकर अध्यक्ष पद तक उन्हें चेंबर में काम करने का अवसर मिला और सभी का सहयोग मिला। उन्होंने शहर के विकास, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और नागरिक समस्याओं के समाधान में चेंबर की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी अनिल खिरवाल, ट्रस्टी ललित शर्मा, वरिष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर, संस्थापक सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल और दुर्गेश खत्री, संयुक्त सचिव गोविंदा खेतान और विवेक सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य पीयूष गोयल, निशान चौबे, सौरभ गुप्ता, पंकज चिरानिया, विकास गोयल, राकेश अग्रवाल, गोपाल दाहिमा, अभिषेक मिश्रा, अंचल पसारी, जसप्रीत सिंह भामरा, शिबुलाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, दीपक प्रसाद, बाबू लाल विजयवर्गी, कन्हैया लाल अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आदित्य विक्रम सारदा, निखिल अग्रवाल, गौतम राठौर और राजेश अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Post