Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मजग्राम में श्री श्री रास बिहारी हरि संकीर्तन समिति की ओर से दो रात्रि व्यापी श्री श्री अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत मजग्राम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी, श्री श्री रासबिहारी मंदिर हरि संकीर्तन समिति की ओर से होली के शुभ अवसर पर दो रात्रि व्यापी , 3 एवं 4 मार्च को, सड्ष प्रहर हरि नाम संकीर्तन, राधा गोविंद युगल नाम यज्ञ का आयोजन किया गया। ईस अखंड हरि नाम संकीर्तन में बांकुड़ा, पुरुलिया, मेदिनीपुर आदि जगह से उपस्थित, 7 कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मीरा मुंडा उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान के सामने माथा टेक कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि की मंगल कामना किये। बही सर्वप्रथम विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात अखंड हरि नाम संकीर्तन का प्रारंभ किया गया। इस दो रात्रि व्यापी हरि नाम संकीर्तन में क्षेत्र के विभिन्न गांव से काफी संख्या में धर्म प्रेमी पहुंचे। इस अवसर पर समिति के डॉ अनूप मंडल ने कहा कि हरि नाम से शरीर और मन पवित्र होता है, एवं पाप नष्ट होता है। कलयुग में यह मोक्ष का सबसे सुलभ साधन है। इस दो रात्रि व्यापी हरि नाम संकीर्तन को सफल बनाने में दुलाल मुखर्जी, सुदीप दे, समिति के महीतोष मंडल, सनत मंडल, भिगु राम दास, सुजीत मंडल, अंशुमान मंडल, राजेंद्र मंडल, विवेक मंडल, डॉ अनूप मंडल, अशोक मंडल, सीमा मंडल, ममता मंडल, जूली मंडल सलिल मंडल आदि उपस्थित रहे।

Related Post