Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

झारखंड बजट में झारखंडियों की अपेक्षा =अनिल मोदी

भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को निराशाजनक, दिशाहीन और जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने में पूरी तरह विफल साबित होगा।

अनिल मोदी ने कहा कि राज्य के लाखों युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन बजट में स्थायी रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस योजना या स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शहरी सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, लेकिन इन बुनियादी आवश्यकताओं को मजबूत करने के लिए बजट में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी गई। उद्योग और व्यापार क्षेत्र, जो राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, उनके लिए भी इस बजट में कोई ठोस प्रोत्साहन या राहत का प्रावधान नहीं किया गया है।

अनिल मोदी ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का यह बजट केवल राजनीतिक लाभ और वोट बैंक को ध्यान में रखकर दिया है।

Related Post