Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

मांडर में नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 97.25 लीटर शराब जब्त*

सोसई आश्रम में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई*

*रांची:* मांडर थाना क्षेत्र में नकली शराब के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग रांची की टीम ने मांडर थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब तैयार करने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस दौरान कुल 97.25 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मांडर थाना क्षेत्र के सोसई आश्रम स्थित एक मकान में नकली विदेशी शराब का निर्माण कर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद मांडर थाना के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर सघन छापेमारी की गई।

 

छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली विदेशी शराब के साथ विभिन्न नामी ब्रांडों की खाली बोतलें, स्प्रिट, कॉर्क और लेबल बरामद किए गए। जब्त किए गए लेबलों में मैकडॉवेल्स नंबर वन, रॉयल स्टेज, इम्पीरियल ब्लू, बी-7 और ब्लेंडर्स प्राइड जैसे ब्रांड शामिल हैं।

सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर घटनास्थल से नकली शराब, खाली बोतलें एवं शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में सभी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Post