Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में नितारा फाउंडेशन जमशेदपुर के द्वारा निशुल्क दंत चिकित्सा का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर/ पोटका

मनोज सरदार के पहल पर टांगराईन पंचायत अंतर्गत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में, नितारा फाउंडेशन जमशेदपुर (छोटा गोविन्दपुर) के द्वारा निशुल्क दंत चिकित्सा का आयोजन किया गया।ल जिसमें डाॅ. दिलीप कुमार ने छात्र छात्राओं का दांत जांच किये। इसके पश्चात इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को उपहार दिया गया, साथ ही डाॅ दिलीप कुमार के द्वारा छात्र-छात्राएं को सुबह शाम दांत साफ करने और नमक मिलाकर गुनगुने पानी से प्रत्येक दिन मुंह कुला करने के लिए कहा गया, साथ ही ज्यादा दिग्गत होने पर डाक्टर का सलाह लेने की बात कही गई |मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सविता सरदार उपस्थित रहे। मौके पर उन्होंने कहा कि दांतों का सही देखभाल करना चाहिए यह हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने नितारा फाऊंडेशन के सभी सदस्य डाक्टर और शिक्षक गण एवं उपस्थित सभी गुरुजन एवं समाजसेवी को इस सुदुरवर्ती क्षेत्र में अपने किमती वक्त देकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त की है । इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक जयहरि सिंह मुण्डा उज्वल मंडल, शिक्षक राजीव सिंह , शिक्षक किरण कुमारी,नितारा फाऊंडेशन से अमित कुमार ,रमेश अग्निहोत्री, अवधेश लाल, एवं विद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे |

Related Post