Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने किया नामांकन

चाईबासा: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनाव को लेकर मंगलवार को रांची स्थित बार काउंसिल कार्यालय में चाईबासा के अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के दौरान चाईबासा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार प्रजापति, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, विनय कुमार कालुंडिया, सकलदीप तिर्की, राकेश पांडे, वीर सिंह बिरुली तथा रांची के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद विराट, राजेश श्रीवास्तव, रणधीर विश्वकर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में नामांकन पत्र की शुल्क राशि 2 हजार रुपये निर्धारित है, जबकि नामांकन दाखिल करने की कुल राशि 1 लाख 25 हजार रुपये है। चुनाव मैदान में उतरे अधिवक्ताओं को 15 फरवरी को सीरियल नंबर आवंटित किया जाएगा। वहीं 12 मार्च को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।

बताया गया कि अब तक स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए कुल 120 अधिवक्ताओं ने नामांकन पर्चा लिया है।

Related Post