Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने मानगो मेयर की प्रत्याशी अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के लिए पदयात्रा निकाला गया है

झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने मानगो मेयर की प्रत्याशी अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के लिए पदयात्रा निकाल कर डोर टू डोर लोगों से वोट मांगा। अंसार खान ने बताया श्री बन्ना गुप्ता मानगो के जिस क्षेत्र में जा रहे हैं सभी बस्ती वासियों ने वोट देने का आश्वासन दिया और तमाम लोगों ने उनको दुआएं दी। अंसार खान ने पदयात्रा के दौरान सभी बस्ती वासियों से कहा जो आज हम रोड पर चल रहे हैं यह सभी बन्ना गुप्ता की देन है। जो हर गली में स्ट्रीट लाइट लगा हुआ है यह भी बन्ना गुप्ता की देन है। आप सभी अपने-अपने घरों से 23 तारीख को निकलकर निशान कारपेट 11 वां नंबर सुधा गुप्ता को वोट डालें उनकी कामयाबी आपकी कामयाबी होगी। आज पदयात्रा में मानगो क्षेत्र से काफी लोग शामिल हुए।

Related Post