Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

सिजुआ पहाड़ी में जुआ अड्डे पर पुलिस की दबिश — छह जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, ₹32,690 नकद सहित सामग्री जब्त

बोकारो। अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बालीडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्या बिहार स्थित सिजुआ पहाड़ी के नीचे जुआ खेलते छह व्यक्तियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकद राशि एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर पु.नि. सह थाना प्रभारी बालीडीह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने इलाके की घेराबंदी कर सुनियोजित तरीके से छापेमारी की और सभी आरोपियों को मौके से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में सोनु कुमार (बीएसएल सिटी), राहुल कुमार (जमुई, बिहार), अनिल कुमार (माराफारी), मनीष कुमार राय (चास), राजेश कुमार (सेक्टर-3/सी) एवं रिक्की स्वर्णकार (सेक्टर-12) शामिल हैं। छापामारी के दौरान पुलिस ने ₹32,690 नकद, 5 मोबाइल फोन, 10 ताश की गड्डियां, 2 स्केल एवं 4 चटाई जब्त की। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में बालीडीह थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ अड्डा संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Related Post