जमशेदपुर/ पोटका।पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत की जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा के विरुद्ध तीन माह का खाद्यान्न नहीं देने के खिलाफ 12 गांव से उपस्थित दर्जनों की संख्या में कार्डधारकों ने सोमवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन , पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामणि मुर्मू, हितेश भकत कर रहे थे। प्रदर्शन के पश्चात कार्डधारकों के द्वारा सीओ सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी निकीता बाला एवं पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दुकानदार द्वारा विगत तीन माह का चावल लाभुकों को नहीं दिया गया है। लाभूकों को माह नवंबर, दिसंबर 2025, तथा जनवरी 2026 तीनों माह का राशन देंगे कहकर दुकानदार के द्वारा दो माह का मशीन में लाभूकों का पंचिंग करा लिया गया है। दुकानदार द्वारा बीते 4 फरवरी को राशन देने का तिथि निर्धारित किया गया था, लेकिन दुकान बंद कर दुकानदार फरार हो गया। कार्डधारकों के विरुद्ध दुकानदार द्वारा पोटका थाना में फर्जी केस कर राशन,नगद रुपए व जेवरात का डकैती करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि हम कार्डधारकों को नवंबर, दिसंबर 2025 तथा जनवरी एवं फरवरी 2026 का खाद्यान्न दिलाया जाए तथा राशन नहीं देने के खिलाफ दुकान का लाईसेंस रद्द किया जाए तथा थाना में दुकानदार के विरुद्ध खाद्यान्न कालाबाजारी का केस दर्ज हो। पोटका प्रखंड मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने 12 गांव से ग्राम प्रधान शंकर पुरान,सुराई मार्डी,मदन पुरान,पंकज धल,भुगलू हांसदा, सुरेश देव, गोविंद पुरान शहीद दर्जनों ग्रामीण कार्डधारक उपस्थित रहे।
वाईट—सुधीर सोरेन–झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष।
वाईट—हीरामणि मुर्मू–पूर्व जिला परिषद सदस्य।
वाईट-लाभुक
वाईट–लाभुक- पुरुष
वाईट–महिला लाभुक

