Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

नेताजी सुभाष पब्लिक इंग्लिश स्कूल हल्दीपोखर में वार्षिक महोत्सव का आयोजन, स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत नेताजी सुभाष पब्लिक इंग्लिश स्कूल हल्दीपोखर में गुरुवार को धूमधाम से वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया । मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके पूर्व  अतिथि के रूप में कार्यक्रम में नेताजी संस्था के अध्यक्ष एम. के. झा, एवं डा.आर एन शर्मा, प्रिंसिपल अवधेश कुमार शर्मा के द्वारा श्री साईं व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा सुंदर ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि इस शिक्षण संस्थान का एक ही लक्ष्य है कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्र में नवीन उपलब्धि, उन्नति एवं विकास को दर्शाना है। छात्र,छात्राओं के पठन पाठन में  गुणवत्ता का समावेश पर भी फोकस किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा संस्थान शिक्षा के साथ चिकित्सा को भी बढ़ावा देने हेतु आदित्यपुर में बड़ा मेडिकल कालेज शुरू करने का काम किया हैं। कार्यक्रम में अतिथिओ के द्वारा स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए, छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया गया। प्रिंसिपल अवधेश कुमार शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पार्षद सविता सरदार, अभिभावकों में मनोज कुमार सरदार,रिंटू पालित, शिक्षक चुनचुन भूटिया,मुरारी साहु,शिक्षिका बबीता झा,अमृता कुमारी

सहित सैंकड़ों अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।

Related Post