Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

नामांकन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बदलाव के संकल्प के साथ दिखी जनभागीदारी

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों ने भव्य नामांकन यात्रा के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। सुनील प्रसाद साव ने बिहारी क्लब से, भारतीय जनता पार्टी समर्थित रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल ने खिरवाल धर्मशाला से तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित नितिन प्रकाश ने सेन टोला गोकुलधाम से नामांकन यात्रा निकाली और अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया।

अलग-अलग क्षेत्रों से निकली इन नामांकन यात्राओं में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और समाज के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जनसैलाब ने यह संकेत दिया कि यह सिर्फ प्रत्याशियों का नामांकन नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों और विश्वास का प्रदर्शन था।

यात्रा के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नारेबाजी और जोश के साथ लोगों ने प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सक्रिय भागीदारी भी विशेष रूप से नजर आई, जिन्होंने विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर एकजुटता दिखाई।

नामांकन का यह दिन औपचारिकता से कहीं आगे बढ़कर एक नए राजनीतिक संकल्प का प्रतीक बन गया। प्रत्याशियों और समर्थकों ने जनता की आवाज बनने, शहर की समस्याओं को मजबूती से उठाने और चाईबासा के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। यह नामांकन यात्रा आने वाले राजनीतिक संघर्ष और विकास के नए सफर की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

Related Post