Breaking
Thu. May 28th, 2026

फिल्म “होगा क्या अब” की मुख्य नायिका चन्द्रशिखा श्रीवास एयरलाइंस की नौकरी छोड़ बनी अभिनेत्री।

मुंबई । साउथ और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री चन्द्रशिखा श्रीवास बहुत जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं।जो जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।जिसमें उन्होंने बतौर मुख्य नायिका अभिनय किया हैं।लेकिन,फिल्मों में आने से पहले चंद्रशिखा एयरलाइंस कंपनी में जॉब किया करती थी।फिर फिल्मों में काम करने का शौक और अभिनेत्री के रूप में स्वयं को साबित किया।यह इतना सरल भी नहीं था और न ही बहुत आसान था।

हाल ही में इनकी फिल्म “होगा क्या अब” रिलीज के कगार पर हैं।महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल,असम,झारखंड और मध्य प्रदेश में यह फिल्म रिलीज होने जा रही हैं।संभावित इसी सप्ताह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।इसमें चंद्रशिखा ने लीड एक्ट्रेस का किरदार किया हैं।जो इनके अन्य फिल्मों के किरदारों से भिन्न हैं।इसमें दर्शकों को एक अलग ही किरदार देखने को मिलेगा।

चंद्रशिखा मूलतः छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं और वर्तमान में मुंबई एवं हैदराबाद में रहती हैं।पढ़ाई पूरी करने के बाद चंद्रशिखा ने लगभग 7 से 8 सालों तक एयरलाइंस कंपनी में नौकरी की।लेकिन,अभिनय के शौक को पूरा करने और करियर बनाने के लिए साल 2023 में इन्होंने नौकरी छोड़ दी।जिसके बाद एक्टिंग जॉब्स के लिए कास्टिंग एजेंसी को अपनी प्रोफाइल भेजी और ऑडिशंस भी दिया।कुछ ही प्रयासों में साउथ की फिल्म “लॉरी” में मुख्य नायिका के रूप में काम करने का मौका मिल गया और इसके बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।एक के बाद एक फिल्में मिलने लगी।जिसमें “होगा क्या अब” भी एक हैं।जो बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।चंद्रशिखा को SIIMA और IIFA अवॉर्ड्स भी मिल चुका हैं।

वास मूवीज़ एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी “होगा क्या अब” एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म हैं।जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा के साथ सस्पेंस भी हैं।

इस फिल्म में विकी पवार, चन्द्रशिखा श्रीवास,प्रियंका महाराज, कोमिका आंचल,संजय महानंद,पुष्पेंद्र सिंह,संगीता निषाद,अमित पटेल,श्री विश्वकर्मा,संदीप त्रिपाठी,पिंकू वर्मा,मुकेश पांडे,जेस डेज़ा,संजय राम, नैना लकड़ा,साहिल गिरी,ओविया,संजय बान, अंसार शेख,रश्मि जामदार, पारस राम चेलानी,मोहन वैरागडे,देवयानी खोरगड़े,छवि सोनवाने,खुशी यादव एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।

फिल्म के निर्देशक हेमन्त कुमार,निर्माता सूरज विश्वकर्मा,को – प्रोड्यूसर सुनीता बीके, कार्यकारी निर्माता मनीष शर्मा,प्रोडक्शन मैनेजर नीलाक्षी दूर्वा,कथा – पटकथा वीरेंद्र पाटले, संवाद लेखक हेमंत कुमार, डीओपी रौशन खड़गी एवं राजबली राज, एडिटर कृष्ण मुरारी, कोरियोग्राफर राजकुमार सेन,असिस्टेंट कोरियोग्राफर राहुल चौधरी,एक्शन डायरेक्टर जय बिष्ट व टारजन,क्रिएटिव डायरेक्टर मनीष शर्मा,सहायक निर्देशक अशोक माही,अविनाश गुप्ता गोलू एवं और फिल्म पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।

Related Post