Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

पिछली विकास भवन में भारतवर्ष का पहला गांव गणराज्य शिलालेख स्थापना दिवस मनाया गया।

पोटका के माटकु पंचायत अंतर्गत पिछली गांव के विकास भवन में शनिवार 24- 1 -2026 को भारत वर्ष के गांव गणराज्य का पहला शिलालेख स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस में सर्वप्रथम पुजारी के द्वारा शीला लेख स्थल पर विधि विधान के साथ पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। जो केंद्र पेशा कानून 24 दिसंबर 1996 को लागू हुआ था, उसमें जो प्रोदत्व अधिकार ग्राम सभा को दिया गया था, उसको 1 साल के अंदर यानी 24 दिसंबर 1997 तक उसके प्रारूप को सुधरा जा सकता था या बदला जा सकता था। सक्षम अधिकारियों के द्वारा यदि ऐसा नहीं हुआ हो 1996 के कानून को अक्षान्तरीत लागू करना था, उसी सौदंभ में पिछली गांव में आदिवासी भूमिज समाज के पारंपरिक व्यवस्था नो माहल सम्मेलन का जो आयोजन 24 जनवरी 1997 को इस शिलालेख का स्थापना किया गया था। जिसमें पूर्व एसटी-एस सी के कमिश्ननर एवं अवकाश प्राप्त एसपी एवं पूर्व विधायक बंदी उरांव के कर- कमलों द्वारा किया गया था। यह शिलालेख का उद्देश्य सरकार बदल जाएगा लेकिन शिलालेख में लिखा गया कानून, पीढ़ी दर पीढ़ी जानकारी लेकर प्रेरित होते रहेंगे, और गांव सेवा को मजबूती प्रदान करेंगे। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक साल शिलालेख के पूजन के साथ-साथ गांव के पारंपरिक अगुवाई को प्रेरित करने का काम किया जाता है। इस मौके पर आदिवासी भूमिज समाज पिछली के अध्यक्ष स्वपन सरदार, चैतन सरदार, सिद्धेश्वर सरदार ,जयपाल सिंह सरदार, हरिश सिंह भूमिज, हेमंत सरदार लखींन्दर सरदार, अर्जुन सरदार, मानिक सरदार अनीता सरदार, प्रियंका मुंडा, गोपाल किस्कु, लक्ष्मी सिंह विमला सरदार आदि उपस्थित रहे।

वाईट–सिद्धेश्वर सरदार।

वाईट–हरीश सिंह भूमिज।

वाईट–स्वपन सरदार।

Related Post