Breaking
Sun. Jun 7th, 2026

नववर्ष के अवसर पर मां भुवनेश्वरी और श्रीकृष्ण के दरबार में पहुंचे सरयू राय, जमशेदपुर के विकास और सुख-शांति की कामना

जमशेदपुर। नये वर्ष के आगमन पर गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आध्यात्मिक आस्था के साथ वर्ष की शुरुआत की। वे भुवनगिरी धाम स्थित श्री आदि शक्ति माता भुवनेश्वरी पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भक्ति भाव से मां भुवनेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में भी दर्शन कर उन्होंने माथा टेका और जमशेदपुर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि जमशेदपुर निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े और सभी लोग समाज के हित में अच्छे कार्य करें। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी नववर्ष का पहला दिन होने के कारण लोग अपनी-अपनी आस्था के अनुसार पूजा स्थलों पर जाकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, क्योंकि इसी कैलेंडर के अनुसार सरकारी कार्यप्रणाली भी संचालित होती है। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना के उपरांत सभी के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए नये वर्ष में समाज में सद्भाव और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।

Related Post