Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

विनोद कुमार सोरेन ने चक्रधरपुर पीडब्ल्यूआई का पदभार संभाला*

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर पीडब्ल्यूआई के पद पर विनोद कुमार सोरेन ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत बासपानी में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। पदभार ग्रहण के मौके पर ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चांद मोहम्मद ने कहा कि सभी ट्रैक मेंटेनर परिवार की तरह हैं। किसी भी मेट, की-मैन या ट्रैक मेंटेनर को यदि कोई समस्या होती है, तो वे सीधे संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का गंभीरता से तुरंत निदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग का भत्ता प्रत्येक महीने नियमित रूप से भुगतान होना चाहिए, इस संबंध में उन्होंने स्टैब्लिशमेंट के बड़ा बाबू से बात की है।

चांद मोहम्मद ने बताया कि उनका लक्ष्य चक्रधरपुर पीडब्ल्यूआई सेक्शन को प्रथम श्रेणी का बनाना है। सभी ट्रैक मेंटेनरों ने भी इस दिशा में पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मोहम्मद इम्तेयाज, मोहम्मद गुलजार, सीरियल वनाफ्टन, रमेश चौहान, डी.एल.एन. राव, बी. शंकर पटनायक, गोविंद प्रधान, महावीर प्रधान, राकेश मिंज, मधुसूधन नाग, गणेश लाल, एस.के. हनीफ, विजन चटर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post