भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हर्ष व्यक्त करते हुए एनडीए की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत के लिए हृदयपूर्वक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह मोदी मैजिक का कमाल है।उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीति पर जनता के विश्वास की जीत है।
अनिल मोदी ने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव में जो ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है, वह कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनता के अपार समर्थन का परिणाम है। उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश निर्णायक है और विकास तथा स्थिरता की नई राह खोलेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी तथा जन-कल्याण की योजनाओं को और मजबूती के साथ लागू करेगी। अनिल मोदी ने पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और एनडीए के सभी सहयोगी दलों को भी इस विजयी परिणाम पर बधाई दी।

