Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

मनमोहन हांसदा बने झारखंड वर्ष 2025 के श्रेष्ठ मॉडल

रांची।राजधानी रांची में आयोजित “झारखंड रनवे 2025” प्रतियोगिता में जमशेदपुर के श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र मनमोहन हांसदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “झारखंड वर्ष 2025 के श्रेष्ठ मॉडल” का खिताब अपने नाम किया। यह आयोजन बॉबी एंटरटेनमेंट रांची की ओर से छह नवम्बर को बूटी कृष्णा पूरा स्थित लेम गोविंदम बैंक्वेट हाल में हुआ।

प्रतियोगिता का सेमीफाइनल चरण भी दो माह पूर्व रांची में ही संपन्न हुआ था, जिसमें चयनित प्रतिभागियों ने फाइनल मुकाबले में हिस्सा लिया। मनमोहन हांसदा भाजपा नेता रमेश हांसदा के पुत्र हैं। उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया।

मनमोहन इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया था।

उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में हर्ष की लहर है। स्थानीय सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और युवाओं ने मनमोहन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Post