Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

जरुली स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, राहत टीम मौके पर पहुंची

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत जरुली रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार देर रात एक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

सूत्रों के अनुसार, लाइन नंबर 6 पर खड़ी इनबॉक्स मालगाड़ी का एक वैगन अचानक पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही डांगुवापोशी में रेल सुरक्षा हूटर बजाया गया और तुरंत रिलीफ ट्रेन को रवाना कर दिया गया। फिलहाल रेलवे के तकनीकी दल द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वैगन को पुनः पटरी पर लाने का कार्य जारी है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते सुरक्षा और ट्रैक मेंटेनेंस पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Post