Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

बारीडीह में लूट का प्रयास, स्थानीयों ने एक आरोपी को पकड़ा पुलिस के हवाले किया

जमशेदपुर। बारीडीह बाजार में गुरुवार रात लूट की कोशिश हुई, जिसमें एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।घटना रात लगभग 10 बजे हुई, जब अशोक स्टोर में एक युवक ग्राहक बनकर आया। उसने पहले 2 किलो चीनी और फिर 5 किलो चावल मांगा। जैसे ही दुकानदार चावल लेने गया, युवक ने गल्ला से लगभग ₹6,000 निकालकर बाहर रखी रिफाइंड तेल की एक पेटी उठाई और भागने लगा।

दुकानदार ने चोर को देख चिल्लाकर आसपास के लोगों को आवाज दी। भागते समय आरोपी के साथी की गाड़ी स्टार्ट थी, लेकिन हड़बड़ी में तेल की पेटी सड़क पर गिर गई और एक युवक पास की महतो दुकान में घुस गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

दुकानदार अशोक मंडल ने बताया कि चार लोग नशे की हालत में चोरी की योजना लेकर आए थे। दो लोग अलग-अलग गाड़ियों में खड़े थे, जबकि दो युवक दुकान के पास पहुंचे। घबराहट में आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Post