Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

एनएसई और टाटा मेमोरियल की साझेदारी में नवी मुंबई में बनेगा देश का सबसे बड़ा मल्टीस्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल

एनएसई और टाटा मेमोरियल की साझेदारी में नवी मुंबई में बनेगा देश का सबसे बड़ा मल्टीस्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल

 

India’s largest multispecialty cancer hospital to be built in Navi Mumbai through a partnership between NSE and Tata Memorial.

₹380 करोड़ की लागत से एसीटीआरईसी परिसर में तैयार होगा जी+11 मंजिला हॉस्पिटल, जुलाई 2027 तक शुरू होगा संचालन

 

मुंबई.– नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने अपनी सीएसआर पहल के तहत टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) के साथ साझेदारी में नवी मुंबई के एसीटीआरईसी (एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट, रिसर्च एंड एजुकेशन इन कैंसर) में जी+11 मंजिला मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ब्लॉक और 60-बेड बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) सेंटर की आधारशिला रखी है।

 

लगभग 2.4 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाला यह हॉस्पिटल ₹380 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा और जुलाई 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (एल&टी) द्वारा ईपीसी मोड में किया जाएगा।

 

नई सुविधा हर साल करीब 1.3 लाख ओपीडी मरीजों को सेवा देगी और 600 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट सर्जरी की क्षमता रखेगी। यह देश का सबसे बड़ा और दक्षिण एशिया के सबसे बड़े बीएमटी सेंटर्स में से एक होगा, जहां मरीजों को मुफ्त या अत्यंत रियायती दरों पर जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

 

भूमि पूजन समारोह एनएसई और टीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशिष कुमार चौहान ने कहा कि यह पहल भारत में कैंसर के खिलाफ लड़ाई को नई दिशा देगी। वहीं टीएमसी के डायरेक्टर डॉ. सुदीप गुप्ता ने बताया कि नया ब्लॉक कैंसर मरीजों को सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं की सुविधा प्रदान करेगा।

 

एनएसई फाउंडेशन की यह पहल स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

मानी जा रही है।

Related Post