Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

मानगो में होटल में गैस सिलेंडर फटने से आग, दो कर्मचारी घायल

जमशेदपुर: मानगो मुंशी मोहल्ला स्थित एक होटल में शनिवार शाम दो गैस सिलेंडरों के फटने से अचानक आग लग गई, जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कर्मचारियों में एक महिला, सोनिया बिसोय, शामिल हैं।

घटना आवास प्लाजा स्थित होटल में हुई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के अनुसार, सभी दुकान में आराम कर रहे थे कि अचानक रसोई में दो गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ। धमाके के कारण कुछ दीवारें गिर गईं और आग फैल गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय पास मौजूद एक होटल कर्मचारी भी घायल हो गया। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Post