Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

सेप्टिक टैंक में गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित आस्था सिटी टाउन में एक दुखद घटना घटी, जिसमें 5 वर्षीय आदर्श कुमार खेलते समय घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आदर्श कुमार का परिवार मानगो कुमरुम बस्ती का रहने वाला है। उसके पिता, तपन कुम्भकार, मजदूरी के लिए अपने बेटे को साथ लेकर आस्था सिटी टाउन आए थे। खाना खाने के बाद आदर्श खेल रहा था, तभी वह खेल-खेल में सेप्टिक टैंक में गिर गया।

परिवार और आसपास के लोगों ने बच्चे को ढूंढने की काफी कोशिश की। थोड़ी देर बाद उसके चप्पल सेप्टिक टैंक के पास मिली। जब टैंक में खोजबीन की गई, तो आदर्श बेहोश पाया गया। आनन-फानन में उसे पहले मर्सी अस्पताल पहुंचाया गया और वहां से एमजीएम रेफर किया गया। एमजीएम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जे

घटना के समय आदर्श के पिता मजदूरी कर रहे थे और बच्चे के साथ थे। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Related Post