Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मानसिक अवसाद से जूझ रही महिला ने की आत्महत्या

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होम पाइप कृष्णा नगर में मंगलवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 55 वर्षीय माया रानी घोष के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तब सामने आई जब उनका बेटा काम से घर लौटकर पहुंचा।

मंगलवार करीब 2:30 बजे माया रानी घोष ने अपने घर में पंखे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटे तपन घोष ने घर में प्रवेश करते ही मां को फंदे से लटका पाया। घबराकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीतारामडेरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। बेटे तपन ने पुलिस को बताया कि उनकी मां लंबे समय से मानसिक अवसाद से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। पति की मृत्यु के बाद माया रानी तनाव और अकेलेपन से जूझ रही थीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि माया रानी शांत स्वभाव की महिला थीं, लेकिन पति के निधन के बाद अक्सर अकेली रहने लगी थीं। परिजन और पड़ोसी उन्हें संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन बीमारी और तनाव ने आखिरकार उन्हें तोड़ दिया।

Related Post