Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया*

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की पहचान चक्रधरपुर के सानगीसाई टोला मुड़ियादल निवासी राज दोंगो के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को जानकारी दी, तो वह उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को बस में बैठाकर गोइलकेरा भेज दिया।

घटना के बाद नाबालिग ने सोमवार को चक्रधरपुर पहुंचकर अपने मामा को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर मंगलवार को चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच चाईबासा सदर अस्पताल में कराई गई। इसके बाद नाबालिग का 164 के तहत न्यायालय में बयान भी दर्ज कराया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Post