Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

बोकारो में NH पर बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

बोकारो:- बोकारो के बहादुरपुर-जैनामोड़ मुख्य पथ पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। कसमार प्रखंड के कमलापुर निवासी चंदन तुरी की पत्नी घायल हैं।

चंदन तुरी अपनी पत्नी और 13 वर्षीय पुत्र के साथ जिउतिया मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बड़कावन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सब्जी लदी पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चंदन और उनके बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। उसे बोकारो के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति चिंताजनक है।इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के विरोध में एनएच-23 को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की। अंचल अधिकारी ऋतुराज ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। उन्होंने दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Post