Breaking
Tue. Jul 14th, 2026

कपाली में सनसनीखेज वारदात: लूटपाट में नाकाम बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

कपाली।सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र के खड़ीयाकोचा में सोमवार देर रात अपराधियों ने लूट की नीयत से एक युवक पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। मानगो आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर रोड नंबर-1 निवासी 30 वर्षीय मुजाहिद हुसैन अंसारी पर बदमाशों ने पहले छिनतई की कोशिश की और विरोध करने पर धारदार चाइना चापड़ से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार वारदात में मुजाहिद के कालपट्टी के नीचे गहरी चोट लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत एमजीएम अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी 20 वर्षीय अब्दुल रेहान, निवासी आजाद नगर रोड नंबर-15 को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य दो आरोपियों मोहम्मद अयान और मोहम्मद अमन की पहचान कर ली गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Related Post