Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

टाटा मोटर्स गेट के पास युवक पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को टाटा मोटर्स के साउथ गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने विद्यापति नगर निवासी अमन पर अचानक चापड़ से हमला कर दिया। घटना इतनी तेज़ी से हुई कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हमले में गंभीर रूप से घायल अमन को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

इधर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Related Post