Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

बिरसानगर में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

जमशेदपुर। आबकारी विभाग ने सोमवार सुबह बिरसानगर के हुरलुंग इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एक मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब के साथ स्प्रिट, कैरेमल, खाली बोतलें, ढक्कन और नकली स्टीकर बरामद किए गए।

सूत्रों के मुताबिक यह अवैध फैक्ट्री स्थानीय शराब माफिया द्वारा संचालित की जा रही थी, जो थाना से लेकर अन्य प्रभावशाली लोगों को साधकर कारोबार चला रहे थे और बदले में उन्हें मोटा नज़राना दिया जाता था। हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। बरामद सामान को जब्त कर आबकारी विभाग के कार्यालय ले जाया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों की पहचान की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस नकली शराब की आपूर्ति शहर के कई इलाकों में की जा रही थी।

Related Post