Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

जन्माष्टमी समारोह में बुर्का पहनकर संदिग्ध रूप से घूमता युवक गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रविवार रात जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दही-हांडी प्रतियोगिता में पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में बुर्का पहनकर घूमते हुए पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल कुछ महिलाओं को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुर्का पहने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक की पहचान किशोरगंज निवासी प्रमोद कुमार सोनी के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक ने पूछताछ में बुर्का पहनकर भीड़ में घूमने की बात स्वीकार की है। हालांकि, उसके मकसद का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन में बुर्का पहनकर एक युवक का घूमना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं युवक किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था।

Related Post