जमशेदपुर, 6 अगस्त: जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (JDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक बिस्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी का गठन करना था। सर्वसम्मति से श्री जुगल किशोर महेश्वरी को आगामी सत्र 2025-2027 के लिए एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वे वर्तमान में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।
महासचिव के रूप में श्री दिलीप कुमार गोयल को पुनः नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए श्री सैयद परवेज अख्तर यथावत बने रहेंगे, साथ ही सर्वसम्मति से श्री कुलजीत सदाना एवं श्री निलेश वोरा को भी उपाध्यक्ष चुना गया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री सर्वजीत सोनी का चयन किया गया। संयुक्त सचिव के रूप में श्री संदीप अग्रवाल एवं श्री राजेश अग्रवाल को नामित किया गया, जबकि सह-सचिव के रूप में श्री दीपक अग्रवाल का चयन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी समिति के सदस्य निम्नलिखित हैं:
अवतार सिंह बंटी, कमलेश सापानी, मनोज कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार बंसल, गंगा प्रसाद, संजय कुमार अग्रवाल, शैलेश उपाध्याय, सुनील कुमार तिवारी, नरेश अग्रवाल, संदीप जैन, सुमित सदाना, विजय अग्रवाल, मुरारीलाल सोनथालिया एवं इकबाल अहमद।
एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्री सुरेश सोनथालिया, संरक्षकद्वय श्री कैलाश सिंघानिया एवं श्री सीताराम अग्रवाल तथा चेयरपर्सन श्री सुरेश अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं।
बैठक की शुरुआत संस्था के संस्थापक एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री गितेश वार्ष्णेय जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। साथ ही झारखंड के मसीहा दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात संस्था के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई तथा सभी उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। बैठक के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष श्री सैयद परवेज अख्तर द्वारा किया गया।
बैठक में उपरोक्त सदस्यों के अतिरिक्त श्री संदीप हरनाथका, नवीन जैन, शशि भूषण प्रसाद, श्री ओमप्रकाश मूनका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

